लिपस्टिक अंडर माय बुर्का 


अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित आगामी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी दर्शाता है, जो बंदिशों को तोडक़र अपनी इच्छाओं के अनुसार जिंदगी जीना चाहती हैं। फिल्म में बुर्के को एक प्रतीक के रूप में पेश किया गया है, जिसे ये चारों महिलाएं उतार फेंकना चाहती हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह से फोन पर बात करते हुए उनसे काफी छोटी उम्र का युवक उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के ट्रेलर से लगता है कि महिलाएं बुर्का फेंककर दमघोंटू पितृसत्तात्मक व्यवस्था की बाधाओं को पार कर खुली हवा में सांस लेना चाहती हैं। रत्ना पाठक शाह (50 पार), कोंकणा सेन शर्मा (30 पार), आहना कुमरा (20 पार) और प्लाबिता बोरठाकुर (20 से कम) अपने मिजाज के अनुसार स्वच्छंद जीवन जीना चाहती हैं। वे दोस्तों के साथ धूम्रपान करना चाहती हैं, कंडोम पर अपने साथी के साथ बात करना चाहती हैं, सारी पाबंदियों को हवा में उड़ाते हुए लिपस्टिक खरीदकर अपने होंठों को सुर्ख रंगों में रंगना चाहती हैं।
मुख्य कलाकार: रत्ना पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, आहना कुमरा, प्लाबिता बोरठाकुर, सुशांत सिंह, सोनल झा, शंशाक अरोड़ा, विक्रांत मैसी।



लिपस्टिक अंडर माय बुर्का से जुड़ी खबरें
प्रकाश झा की ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का प्रीमियर यूरोप में
अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित और प्रकाश झा निर्मित फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का‘ का प्रीमियर नवंबर में यूरोपीय देश स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में प्रतिष्ठित स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीम फिल्मोत्सव में होगा। इस साल इस फिल्मोत्सव की थीम ‘पहचान’ है। इस श्रेणी के अंतर्गत दिखाई जाने वाली अन्य फिल्में बर्टे्ड बोनेलो की ‘नॉक्टूरमा’ और गार्थ डेविस की ‘लायन’ हैं।
झा ने अपने बयान में कहा, स्टॉकहोम फिल्मोत्सव बहुत प्रतिष्ठित है और वास्तविकता यह है कि ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को पहचान की थीम के साथ स्पॉटलाइट (चर्चित) श्रेणी की फिल्मों में दिखाया जाएगा, यह बस इस बात की पुष्टि है कि फिल्म कितनी वैश्विक, समकालीन और प्रासंगिक है।
अलंकृता ने कहा कि पहचान विशेषकर महिलाओं के लिए तेजी से आज की जरूरत बनती जा रही है। उनके मुताबिक, इसका मतलब है कि फिल्म में दिखाई गई महिला की इच्छा की जटिलता मौजूदा समय की सार्वभौमिक गूंज है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, और रत्ना पाठक शाह भी हैं।
रत्ना को लगता है कि फिल्म का विषय भावनाओं से जुड़ा हुआ है और वही इसकी ताकत है। अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं की पहचान जटिल है और यही इस फिल्म की मुख्य थीम है।
निर्देशक : शुजात सौदागर
शैली   : ड्रामा
संगीत  : जैबुन्निसा बंगश, मगेश धाकड़े
रिलीज डेट : 2 दिसम्बर 2016
अवधि: 2 घंटा 12 मिनट

नई और आने वाली फिल्में
फोर्स 2  - १८ नवम्बर  
डियर जिंदगी - २५ नवम्बर 
सांसें : द लास्ट ब्रीथ  - २५ नवम्बर
मोह माया मनी -२५ नवम्बर
वजह तुम हो -२ दिसम्बर
कहानी-२ -२ दिसम्बर

फोर्स 2 से कमबैक करेंगी जेनेलिया

रितेश देशमुख की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा जब से मां बनी हैं तभी से ही फिल्मों से काफी दूर हो गई थीं, लेकिन अब जेनेलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। खबर है कि जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म फोर्स 2 में जेनेलिया कैमियो करती नजर आएंगी।
फोर्स 2 में जेनेलिया आपको गैस्ट के तौर पर नजर आएंगी। इस खबर की पुष्टि प्रॉड्यूसर विपुल अमृतलाल ने की है। उन्होंने कहा कि हां जेनेलिया इस फिल्म का हिस्सा होंगी। जॉन और जेनेलिया के रोमांस को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही कारण है कि हमने जेनेलिया के लिए फिल्म में कुछ लिखा है। हालांकि जेनेलिया इसमें कैमियो करती ही दिखाई देंगी, लेकिन ये छोटा सा कैमियो भी काफी खास होने वाला है।  फोर्स 2 में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। फोर्स के पहले भाग में जेनेलिया जॉन की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। अब जेनेलिया का कैसा रोल होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

SHARE THIS
Previous Post
Next Post