आश्रम और परिवार

आश्रम और परिवार

आश्रम और परिवार

संजय तिवारी 
सनातन संस्कृति में आश्रम वह स्थान है जहां संस्कारयुक्त मनुष्य निवास करते है। यह आश्रम ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यासी सभी का और सभी के लिए है। आश्रम वस्तुतः वह स्थल है जिसे आज घर की संज्ञा दी गयी है लेकिन रूढ़ि ऐसी स्थापित कर दी गयी है कि आश्रम केवल सन्यासी का निवास ही है। ऐसा सांस्कृतिक क्षरण और हजारों वर्षों के संघर्ष से उपजी सभ्यता के कारण हुआ है। मानव जीवन को सनातन संहिता में जिन चार आश्रमो में विभाजित किया गया है उनमें कहीं यह नही कहा गया कि आश्रम केवल जंगल मे होंगे और वहां सन्यास के बाद ही रहना है। ब्रह्मचर्य , गृहस्थ और वानप्रस्थ की अवस्था भी आश्रम ही है । जो परिवार की परिकल्पना और स्थापना है उसमें ब्रह्मचर्य अवस्था से सन्यास की अवस्था तक के सभी सदस्यों के लिए स्थान है। इसलिए आश्रम शब्द से उलझने की आवश्यकता नही। जीवन की चारों अवस्थाओं के लिए आश्रम है। इसे इस प्रकार से भी समझिए कि हमारे सभी ऋषि मुनि आश्रम में रहते थे। सभी की पूरी गृहस्थी थी। ऋषि पत्नियां और ऋषि कुमार या ऋषि कन्याएं भी साथ रहती थीं। उस समय केवल राजा के निवास को  प्रासाद की संज्ञा मिली थी। 
सनातन संस्कृति में कुल या परिवार के लिए भी आवश्यक अवयवों का निर्धारण शास्त्रों में किया गया है। एक सनातन परिवार में उसके सभी सदस्यों के साथ ही गंगा, गौरी अर्थात कन्या, गोमाता, गीता, गायत्री अर्थात वेद और गोविंद अर्थात मंदिर और गुरु की अनिवार्यता बताई गई है। यदि कुल, कुटुंब अर्थात परिवार में ये सभी अवयव हैं तो वहां शील, संस्कार और मर्यादा स्वतः स्थापित होती है।
- संस्कृति पर्व
ये हैं महाभारत काल के 35  प्रमुख नगर

ये हैं महाभारत काल के 35 प्रमुख नगर

ये हैं महाभारत काल के 35  प्रमुख नगर 
संजय तिवारी 
महाभारतकाल में भारतवर्ष का भूगोल क्या था।  कौन से नगर या राज्य थे जिनका प्रभाव इस काल में सर्वाधिक था। भारतवर्ष का लगभग पांच हाजरा वर्ष पूर्व का वह भूगोल आज किन परिस्थितियों में है।  ऐसे अनगिनत प्रश्न हैं जिनके बारे में जान सामान्य से लेकर नयी पीढ़ी तक सब कुछ जानना चाहती है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर देश में कोई ख़ास अकादमिक कार्य नहीं हुआ है। महाभारत जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रम को पश्चिमी और वामपंथी प्रभाव में लकाल्पनिक और मिथ बता दिया गया।  हालांकि अब दुनिया का आधुनिक विज्ञान खुद इस बात को स्वीकार कर इस विषय पर कार्य कर रहा है लेकिन भारत में अभी भी यह विषय केवल धार्मिक बनाकर छोड़ दिया गया है। जब महाभारत युद्ध हुआ तब भारतवर्ष कैसा था। इस विषय को लेकर छोटे छोटे सन्दर्भों के साथ हम  आ रहे हैं। इसी क्रम में  महाभारत में वर्णित जिन 35 राज्यों और शहरों के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं, वे आज भी मौजूद हैं। आप भी देखिए।



1. गांधार
 आज के कंधार को कभी गांधार के रूप में जाना जाता था। यह देश पाकिस्तान के रावलपिन्डी से लेकर सुदूर अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी वहां के राजा सुबल की पुत्री थीं। गांधारी के भाई शकुनी दुर्योधन के मामा थे।

2. तक्षशिला
तक्षशिला गांधार देश की राजधानी थी। इसे वर्तमान में रावलपिन्डी कहा जाता है। तक्षशिला को ज्ञान और शिक्षा की नगरी भी कहा गया है।

3. केकय प्रदेश
 जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाके का उल्लेख महाभारत में केकय प्रदेश के रूप में है। केकय प्रदेश के राजा जयसेन का विवाह वसुदेव की बहन राधादेवी के साथ हुआ था। उनका पुत्र विन्द जरासंध, दुर्योधन का मित्र था। महाभारत के युद्ध में विन्द ने कौरवों का साथ दिया था।

4. मद्र देश
केकय प्रदेश से ही सटा हुआ मद्र देश का आशय जम्मू-कश्मीर से ही है। एतरेय ब्राह्मण के मुताबिक, हिमालय के नजदीक होने की वजह से मद्र देश को उत्तर कुरू भी कहा जाता था। महाभारत काल में मद्र देश के राजा शल्य थे, जिनकी बहन माद्री का विवाह राजा पाण्डु से हुआ था। नकुल और सहदेव माद्री के पुत्र थे।

5. उज्जनक
आज के नैनीताल का जिक्र महाभारत में उज्जनक के रूप में किया गया है। गुरु द्रोणचार्य यहां पांडवों और कौरवों की अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देते थे। कुन्ती पुत्र भीम ने गुरु द्रोण के आदेश पर यहां एक शिवलिंग की स्थापना की थी। यही वजह है कि इस क्षेत्र को भीमशंकर के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान शिव का एक विशाल मंदिर है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि यह शिवलिंग 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है।

6. शिवि देश
 महाभारत काल में दक्षिण पंजाब को शिवि देश कहा जाता था। महाभारत में महाराज उशीनर का जिक्र है, जिनके पौत्र शैव्य थे। शैव्य की पुत्री देविका का विवाह युधिष्ठिर से हुआ था। शैव्य एक महान धनुर्धारी थे और उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों का साथ दिया था।

7. वाणगंगा
 कुरुक्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वाणगंगा। कहा जाता है कि महाभारत की भीषण लड़ाई में घायल पितामह भीष्म को यहां सर-सैय्या पर लिटाया गया था। कथा के मुताबिक, भीष्ण ने प्यास लगने पर जब पानी की मांग की तो अर्जुन ने अपने वाणों से धरती पर प्रहार किया और गंगा की धारा फूट पड़ी। यही वजह है कि इस स्थान को वाणगंगा कहा जाता है।

8. कुरुक्षेत्र
 हरियाणा के अम्बाला इलाके को कुरुक्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। यहां महाभारत की प्रसिद्ध लड़ाई हुई थी। यही नहीं, आदिकाल में ब्रह्माजी ने यहां यज्ञ का आयोजन किया था। इस स्थान पर एक ब्रह्म सरोवर या ब्रह्मकुंड भी है। श्रीमद् भागवत में लिखा हुआ है कि महाभारत के युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने यदुवंश के अन्य सदस्यों के साथ इस सरोवर में स्नान किया था।

9. हस्तिनापुर
 महाभारत में उल्लिखित हस्तिनापुर का इलाका मेरठ के आसपास है। यह स्थान चन्द्रवंशी राजाओं की राजधानी थी। सही मायने में महाभारत युद्ध की पटकथा यहीं लिखी गई थी। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने हस्तिनापुर को अपने राज्य की राजधानी बनाया।

10. वर्नावत
यह स्थान भी उत्तर प्रदेश के मेरठ के नजदीक ही माना जाता है। वर्णावत में पांडवों को छल से मारने के लिए दुर्योधन ने लाक्षागृह का निर्माण करवाया था। यह स्थान गंगा नदी के किनारे है। महाभारत की कथा के मुताबिक, इस ऐतिहासिक युद्ध को टालने के लिए पांडवों ने जिन पांच गांवों की मांग रखी थी, उनमें एक वर्णावत भी था। आज भी यहां एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम वर्णावा है।

11. पांचाल प्रदेश
हिमालय की तराई का इलाका पांचाल प्रदेश के रूप में उल्लिखित है। पांचाल के राजा द्रुपद थे, जिनकी पुत्री द्रौपदी का विवाह अर्जुन के साथ हुआ था। द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी जाना जाता है।

12. इन्द्रप्रस्थ
मौजूदा समय में दक्षिण दिल्ली के इस इलाके का वर्णन महाभारत में इन्द्रप्रस्थ के रूप में है। कथा के मुताबिक, इस स्थान पर एक वियावान जंगल था, जिसका नाम खांडव-वन था। पांडवों ने विश्वकर्मा की मदद से यहां अपनी राजधानी बनाई थी। इन्द्रप्रस्थ नामक छोटा सा कस्बा आज भी मौजूद है।

13. वृन्दावन
 यह स्थान मथुरा से करीब 10 किलोमीटर दूर है। वृन्दावन को भगवान कृष्ण की बाल-लीलाओं के लिए जाना जाता है। यहां का बांके-बिहारी मंदिर प्रसिद्ध है।

14. गोकुल
 यमुना नदी के किनारे बसा हुआ यह स्थान भी मथुरा से करीब 8 किलोमीटर दूर है। कंस से रक्षा के लिए कृष्ण के पिता वसुदेव ने उन्हें अपने मित्र नंदराय के घर गोकुल में छोड़ दिया था। कृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम गोकुल में साथ-साथ पले-बढ़े थे।

15. बरसाना
 यह स्थान भी उत्तर प्रदेश में है। यहां की चार पहाड़ियां के बारे में कहा जाता है कि ये ब्रह्मा के चार मुख हैं।

16. मथुरा
 यमुना नदी के किनारे बसा हुआ यह प्रसिद्ध शहर हिन्दू धर्म के लिए अनुयायियों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां राजा कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यहीं पर श्रीकृष्ण ने बाद में कंस की हत्या की थी। बाद में कृष्ण के पौत्र वृजनाथ को मथुरा की राजगद्दी दी गई।

17. अंग देश
 वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इलाके का उल्लेख महाभारत में अंगदेश के रूप में है। दुर्योधन ने कर्ण को इस देश का राजा घोषित किया था। मान्यताओं के मुताबिक, जरासंध ने अंग देश दुर्योधन को उपहारस्वरूप भेंट किया था। इस स्थान को शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है।

18. कौशाम्बी
कौशाम्बी वत्स देश की राजधानी थी। वर्तमान में इलाहाबाद के नजदीक इस नगर के लोगों ने महाभारत के युद्ध में कौरवों का साथ दिया था। बाद में कुरुवंशियों ने कौशाम्बी पर अपना अधिकार कर लिया। परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने कौशाम्बी को अपनी राजधानी बनाया।

19. काशी
महाभारत काल में काशी को शिक्षा का गढ़ माना जाता था। महाभारत की कथा के मुताबिक, पितामह भीष्म काशी नरेश की पुत्रियों अम्बा, अम्बिका और अम्बालिका को जीत कर ले गए थे ताकि उनका विवाह विचित्रवीर्य से कर सकें। अम्बा के प्रेम संबंध राजा शल्य के साथ थे, इसलिए उसने विचित्रवीर्य से विवाह से इन्कार कर दिया। अम्बिका और अम्बालिका का विवाह विचित्रवीर्य के साथ कर दिया गया। विचित्रवीर्य के अम्बा और अम्बालिका से दो पुत्र धृतराष्ट्र और पान्डु हुए। बाद में धृतराष्ट्र के पुत्र कौरव कहलाए और पान्डु के पांडव।

20. एकचक्रनगरी
वर्तमान कालखंड में बिहार का आरा जिला महाभारत काल में एकचक्रनगरी के रूप में जाना जाता था। लाक्षागृह की साजिश से बचने के बाद पांडव काफी समय तक एकचक्रनगरी में रहे थे। इस स्थान पर भीम ने बकासुर नामक एक राक्षक का अन्त किया था। महाभारत युद्ध के बाद जब युधिष्ठिर ने अश्वमेध यज्ञ किया था, उस समय बकासुर के पुत्र भीषक ने उनका घोड़ा पकड कर रख लिया था। बाद में वह अर्जुन के हाथों मारा गया।

21. मगध
दक्षिण बिहार में मौजूद मगध जरासंध की राजधानी थी। जरासंध की दो पुत्रियां अस्ती और प्राप्ति का विवाह कंस से हुआ था। जब भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया, तब वह अनायास ही जरासंध के दुश्मन बन बैठे। जरासंध ने मथुरा पर कई बार हमला किया। बाद में एक मल्लयुद्ध के दौरान भीम ने जरासंध का अंत किया। महाभारत के युद्ध में मगध की जनता ने पांडवों का समर्थन किया था।

22. पुन्डरू देश
मौजूदा समय में बिहार के इस स्थान पर राजा पोन्ड्रक का राज था। पोन्ड्रक जरासंध का मित्र था और उसे लगता था कि वह कृष्ण है। उसने न केवल कृष्ण का वेश धारण किया था, बल्कि उसे वासुदेव और पुरुषोत्तम कहलवाना पसन्द था। द्रौपदी के स्वयंवर में वह भी मौजूद था। कृष्ण से उसकी दुश्मनी जगजाहिर थी। द्वारका पर एक हमले के दौरान वह भगवान श्रीकृष्ण के हाथों मारा गया।

23. प्रागज्योतिषपुर
गुवाहाटी का उल्लेख महाभारत में प्रागज्योतिषपुर के रूप में किया गया है। महाभारत काल में यहां नरकासुर का राज था, जिसने 16 हजार लड़कियों को बन्दी बना रखा था। बाद में श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया और सभी 16 हजार लड़कियों को वहां से छुड़ाकर द्वारका लाए। उन्होंने सभी से विवाह किया। मान्यता है कि यहां के प्रसिद्ध कामख्या देवी मंदिर को नरकासुर ने बनवाया था।

24. कामख्या
 गुवाहाटी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कामख्या एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। भागवत पुराण के मुताबिक, जब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर बदहवाश इधर-उधर भाग रहे थे, तभी भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के मृत शरीर के कई टुकड़े कर दिए। इसका आशय यह था कि भगवान शिव को सती के मृत शरीर के भार से मुक्ति मिल जाए। सती के अंगों के 51 टुकड़े जगह-जगह गिरे और बाद में ये स्थान शक्तिपीठ बने। कामख्या भी उन्हीं शक्तिपीठों में से एक है।

25. मणिपुर
नगालैन्ड, असम, मिजोरम और वर्मा से घिरा हुआ मणिपुर महाभारत काल से भी पुराना है। मणिपुर के राजा चित्रवाहन की पुत्री चित्रांगदा का विवाह अर्जुन के साथ हुआ था। इस विवाह से एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम था बभ्रुवाहन। राजा चित्रवाहन की मृत्यु के बाद बभ्रुवाहन को यहां का राजपाट दिया गया। बभ्रुवाहन ने युधिष्ठिर द्वारा आयोजित किए गए राजसूय यज्ञ में भाग लिया था।

26. सिन्धु देश
 सिन्धु देश का तात्पर्य प्राचीन सिन्धु सभ्यता से है। यह स्थान न केवल अपनी कला और साहित्य के लिए विख्यात था, बल्कि वाणिज्य और व्यापार में भी यह अग्रणी था। यहां के राजा जयद्रथ का विवाह धृतराष्ट्र की पुत्री दुःश्शाला के साथ हुआ था। महाभारत के युद्ध में जयद्रथ ने कौरवों का साथ दिया था और चक्रव्युह के दौरान अभिमन्यू की मौत में उसकी बड़ी भूमिका थी।

27. मत्स्य देश
राजस्थान के उत्तरी इलाके का उल्लेख महाभारत में मत्स्य देश के रूप में है। इसकी राजधानी थी विराटनगरी। अज्ञातवास के दौरान पांडव वेश बदल कर राजा विराट के सेवक बन कर रहे थे। यहां राजा विराट के सेनापति और साले कीचक ने द्रौपदी पर बुरी नजर डाली थी। बाद में भीम ने उसकी हत्या कर दी। अर्जुन के पुत्र अभिमन्यू का विवाह राजा विराट की पुत्री उत्तरा के साथ हुआ था।

28. मुचकुन्द तीर्थ
 यह स्थान धौलपुर, राजस्थान में है। मथुरा पर जीत हासिल करने के बाद कालयावन ने भगवान श्रीकृष्ण का पीछा किया तो उन्होंने खुद को एक गुफा में छुपा लिया। उस गुफा में मुचकुन्द सो रहे थे, उन पर कृष्ण ने अपना पीताम्बर डाल दिया। कृष्ण का पीछा करते हुए कालयावन भी उसी गुफा में आ पहुंचा। मुचकुन्द को कृष्ण समझकर उसने उन्हें जगा दिया। जैसे ही मुचकुन्द ने आंख खोला तो कालयावन जलकर भस्म हो गया। मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद जब पांडव हिमालय की तरफ चले गए और कृष्ण गोलोक निवासी हो गए, तब कलयुग ने पहली बार यहां अपने पग रखे थे।

29. पाटन
 महाभारत की कथा के मुताबिक, गुजरात का पाटन द्वापर युग में एक प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र था। पाटन के नजदीक ही भीम ने हिडिम्ब नामक राक्षस का संहार किया था और उसकी बहन हिडिम्बा से विवाह किया। हिडिम्बा ने बाद में एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम था घटोत्कच्छ। घटोत्कच्छ और उनके पुत्र बर्बरीक की कहानी महाभारत में विस्तार से दी गई है।

30. द्वारका
 माना जाता है कि गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित यह स्थान कालान्तर में समुन्दर में समा गया। कथाओं के मुताबिक, जरासंध के बार-बार के हमलों से यदुवंशियों को बचाने के लिए कृष्ण मथुरा से अपनी राजधानी स्थानांतरित कर द्वारका ले गए।

31. प्रभाष
 गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण का निवास-स्थान रहा है। महाभारत कथा के मुताबिक, यहां भगवान श्रीकृष्ण पैर के अंगूठे में तीर लगने की वजह से घायल हो गए थे। उनके गोलोकवासी होने के बाद द्वारका नगरी समुन्दर में डूब गई। विशेषज्ञ मानते हैं कि समुन्दर के सतह पर द्वारका नगरी के अवेशष मिले हैं।

32. अवन्तिका
 मध्यप्रदेश के उज्जैन का उल्लेख महाभारत में अवन्तिका के रूप में मिलता है। यहां ऋषि सांदपनी का आश्रम था। अवन्तिका को देश के सात प्रमुख पवित्र नगरों में एक माना जाता है। यहां भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक महाकाल लिंग स्थापित है।

33. चेदी
 वर्तमान में ग्वालियर क्षेत्र को महाभारत काल में चेदी देश के रूप में जाना जाता था। गंगा व नर्मदा के मध्य स्थित चेदी महाभारत काल के संपन्न नगरों में एक था। इस राज्य पर श्रीकृष्ण के फुफेरे भाई शिशुपाल का राज था। शिशुपाल रुक्मिणी से विवाह करना चाहता था, लेकिन श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का अपहरण कर उनसे विवाह रचा लिया। इस घटना की वजह से शिशुपाल और श्रीकृष्ण के बीच संबंध खराब हो गए। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के समय चेदी नरेश शिशुपाल को भी आमंत्रित किया गया था। शिशुपाल ने यहां कृष्ण को बुरा-भला कहा, तो कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका गला काट दिया। महाभरत की कथा के मुताबिक, दुश्मनी की बात सामने आने पर श्रीकृष्ण की बुआ उनसे शिशुपाल को अभयदान देने की गुजारिश की थी। इस पर श्रीकृष्ण ने बुआ से कहा था कि वह शिशुपाल के 100 अपराधों को माफ कर दें, लेकिन 101वीं गलती पर माफ नहीं करेंगे।

34. सोणितपुर
 मध्यप्रदेश के इटारसी को महाभारत काल में सोणितपुर के नाम से जाना जाता था। सोणितपुर पर वाणासुर का राज था। वाणासुर की पुत्री उषा का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध के साथ सम्पन्न हुआ था। यह स्थान हिन्दुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ है।

35. विदर्भ
 महाभारतकाल में विदर्भ क्षेत्र पर जरासंध के मित्र राजा भीष्मक का शासन था। रुक्मिणी भीष्मक की पुत्री थीं। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का अपहरण कर उनसे विवाह रचाया था। यही वजह थी कि भीष्मक उन्हें अपना शत्रु मानने लगे। जब पांडवों ने अश्वमेध यज्ञ किया था, तब भीष्मक ने उनका घोड़ा रोक लिया था। सहदेव ने भीष्मक को युद्ध में हरा दिया।
क्रमशः 

वन्देमातरम की धुन पर होगी बीटिंग द रिट्रीट

वन्देमातरम की धुन पर होगी बीटिंग द रिट्रीट

काबा और मक्केश्वर महादेव शिवलिंग

काबा और मक्केश्वर महादेव शिवलिंग


जब इस्लाम नहीं था - 2 
काबा और मक्केश्वर महादेव शिवलिंग


इस्लाम से बहुत पहले से यह धरती, , यह आकाश यह वायुमंडल , यह सौर मंडल सभी थे, हैं और आगे भी रहेंगे। दुनिया आजकल यह जानने का प्रयास कर रही है कि धरती पर जब इस्लाम का जन्म भी नहीं हुआ था तब यह धरती आखिर कैसी रही होगी। इसलाम से महज 600  साल पहले ही ईसाइयत का प्रादुर्भाव हुआ था। अब तो यह दुनिया मान ही चुकी है कि इन दोनों से बहुत हजार साल पहले ही धरती पर राम और कृष्ण जैसे दो ऐतिहासिक व्यक्तियों का जन्म भारत में हो चुका था। कुछ साल पहले तक इन दोनों को मिथकीय चरित्र कहने का चलन था लेकिन अब सब प्रमाणित हो चुका है। ऐसे में अब यह जान लेना बहुत आवश्यक हो जाता है कि जब धरती पर  और क्रिश्चियन जैसी उपासना पद्धतियां नहीं थीं तब धरती कैसी रही होगी। आइये पहले विवेचना इस्लाम से ही करते हैं।     
इस्लाम के लिए काबा कितना महत्वपूर्ण है , इस बारे में किसी को बताने की आवश्यकता नहीं। काबा ही इस्लाम की सबसे पहली उपासनास्थली  है। इस्लाम के चार धर्म–स्कन्धों में 'हज्ज़' या 'काबा' यात्रा भी एक है। हज तीर्थयात्रा के दौरान भी मुस्लिमों को तवाफ़ नामक महत्त्वपूर्ण पांथिक  परंपरा पूरी करने का निर्देश है, जिसमें काबे की सात परिक्रमाएँ की जाती हैं। पुराणों में भी शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में मक्का के महादेव का नाम आता है। वस्तुतः काबा (अरबी: الكعبة, अंग्रेज़ी: Ka'aba, सही उच्चारण: क'आबा) मक्का, सउदी अरब में स्थित एक घनाकार (क्यूब के आकार की) इमारत है जो इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र स्थल है। उच्च भाव और ईश्वर के प्रति प्रेम नमाज़ (=नमस्) की उपर्युक्त प्रार्थनाओं में वर्णित है, पाठक उस पर स्वयं विचार कर सकते हैं। सांधिक नमाज़ का इस्लाम में बड़ा मान है। वस्तुतः वह संघशक्ति को बढ़ाने वाला भी है।  एशिया, यूरोप और अफ़्रीका निवासी हजारों मुसलमान जिस समय एक ही स्वर, एक ही भाषा और एक भाव से प्रेरित हो ईश्वर के चरणार्विन्द में अपनी भक्ति पुष्पाजंलि अर्पण करने के लिए एकत्र होते हैं, तो कैसा आनन्दमय दृश्य होता है। उस समय की समानता का क्या कहना। एक ही पंक्ति में दरिद्र और बादशाह दोनों खड़े होकर बता देते हैं कि ईश्वर के सामने सब ही बराबर हैं। इस्लाम के चार धर्म–स्कन्धों में 'हज्ज़' या 'काबा' यात्रा भी एक है। इस बात के अनेक ऐतिहासिक साक्ष्य हैं कि 'काबा' अरब का प्राचीन मन्दिर है जो मक्का शहर में है।
इसके वास्तविक प्रमाण के रूप में रूप में विक्रम की प्रथम शताब्दी के आरम्भ में रोमक इतिहास लेखक 'द्यौद्रस् सलस्' लिखता है -
यहाँ इस देश में एक मन्दिर है, जो अरबों का अत्यन्त पूजनीय है। महात्मा मुहम्मद के जन्म से प्रायः 600 वर्ष पूर्व ही इस मन्दिर की इतनी ख्याति थी कि 'सिरिया, अराक' आदि प्रदेशों से सहस्रों यात्री प्रतिवर्ष दर्शनार्थ आया  करते थे। पुराणों में भी शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में मक्का के महादेव का नाम आता है। ह. ज्रु ल्–अस्वद् (=कृष्ण पाषाण) इन सब विचारों का केन्द्र प्रतीत होता है। यह काबा दीवार में लगा हुआ है। आज भी उस पर चुम्बन देना प्रत्येक 'हाज़ी' (मक्कायात्री) का कर्तव्य है। यद्यपि क़ुरान में इसका विधान नहीं, किन्तु पुराण के समान माननीय 'हदीस' ग्रन्थों में उसे भूमक नर भगवान का दाहिना हाथ कहा गया है। यही मक्केश्वरनाथ है जो काबा की सभी मूर्तियों के तोड़े जाने पर भी स्वयं ज्यों का त्यों विद्यमान है। इतना ही नहीं, बल्कि इनका जादू मुसलमानों पर भी चले बिना नहीं रहा और वह पत्थर को बोसा यानी अँकवार  देना अपना धार्मिक कर्तव्य समझते हैं, यद्यपि अन्य स्थानों पर मूर्तिपूजा के घोर विरोधी हैं।
इस पवित्र मन्दिर के विषय में क़ुरान में आया है-
निस्सन्देह पहला घर मक्का में स्थापित किया गया, जो कि धन्य है तथा ज्ञानियों के लिए उपदेश है।  महाप्रभु ने मनुष्य के लिए पवित्र गृह 'कअबा' बनाया।
जिस प्रकार यहाँ काबा के लिए 'पहला घर' और 'पवित्र गृह' कहा गया है, उसी प्रकार मक्का नगर के लिए भी उम्मुलकुरा (ग्रामों की माँ) अथवा पहला शब्द आया है। उस समय मक्का के मन्दिर में 360 मूर्तियाँ थीं। आरम्भ में जब 'किधर मुख करके नमाज़ पढ़ी जाए' यह सवाल महात्मा मुहम्मद के सम्मुख आया तो एकेश्वर भक्त महात्मा ने सारे अरब के श्रद्वास्पद किन्तु मूर्ति पूर्ण मक्का मन्दिर को अयोग्य समझा, अमूर्तिपूजक एकेश्वर भक्त यहूदियों के मुख्य स्थान 'योरुशिलम्' मन्दिर की ओर मुख करके नमाज़ पढ़ने की आज्ञा अपने अनुयायियों को दी। इस प्रकार मक्का निवास के अन्त तक अर्थात् तेरह वर्ष इसी प्रकार नमाज़ पढ़ी जाती रही। मदीना में आने पर भी कितने ही दिनों तक 'योरुशिलम्' की ओर मुख करके नमाज़ पढ़ी जाती रही। अन्त में यहूदियों के अभिमान-हमारे ही काबा का आश्रय मुहम्मद के अनुयायी भी करते हैं-को हटाने के लिए क़ुरान के निम्न आदेश के अनुसार पवित्र काबा मन्दिर ही मुसलमानों का किब्ला (अग्रिम स्थान) हुआ। उक्त वाक्य यह है-

"अनजान लोग कहेंगे, इन (मुसलमानों) को क्या बात थी, जिसने की इन्हें किब्ला से फेर दिया। कह (हे मुहम्मद !) ईश्वर के लिए पूर्व–पश्चिम सब समान हैं।"
"हम तेरे मुख को (हे मुहम्मद !) उठा देखते हैं। अवश्य तुझे हम उस किब्ला की ओर फेरेंगे, जो तुझे अभीष्ट है। सो जहाँ तुम रहो, वहाँ से अपने मुँह को पवित्र मस्ज़िद (काबा) की ओर फेर लो, और वह लोग जिनको पुस्तक (तौरेत) दी गई (अर्थात् यहूदी) निस्सन्देह जानते हैं कि उनके ईश्वर की ओर से यही ठीक है।"
"यदि तू सम्पूर्ण प्रमाण लावे, तब भी किताब वाले (यहूदी) तेरे किब्ले के अनुयायी न होंगे, और न तू उनके किब्ले का अनुयायी हो।"
प्रथम वाक्य में 'क़िब्ला' बदलने पर होने वाले आक्षेप का उत्तर दूसरे और तीसरे में बदलने का विधान किया गया है। यह 'क़िब्ला' का विधान भी वास्तव में मुसलमानों की एकता के अभिप्राय से किया गया है। वास्तुव में तो—"प्रभु ! तेरे लिए और पच्छिम है। जिस ओर मुख फेरो, उधर ही प्रभु है। निस्सन्देह परमात्मा विशाल और ज्ञानी है।"
"(मनुष्यों) को 'हज्ज़' के लिए बुला कि तेरे पास दूर से पैदल और ऊँटों पर चले आवें।"
"भगवान के लिए 'हज्ज़' और उम्रा पूरा करो, और यदि (किसी प्रकार) रोके गए, तो यथाशक्ति बलिदान (क़ुर्बानी) करो। जब तक कि बलि ठिकाने पर न पहुँच जाए, सिर की हजामत न बनवाएँ और जो तुममें से रोगी हो या जिसके सिर में पीड़ा हो, तो इसके बदले उपवास करें, या दान देवें, या बलिदान करें। जब तुम सकुशल हो तो जो कोई हज्ज़ के साथ 'उम्रा' चाहे यथाशक्ति बलि भेजे, और जो न पाये तो तीन दिन का उपवास हज्ज़ के समय में, और सात उपवास जब लौट कर जाये, यह पूरे दस (उपवास) उन लोगों के लिए हैं, जिनके घर 'काबा' के पास नहीं है।"
आवश्यक न होने से 'तवाफ़' (परिक्रमा) 'सफ़ा', 'मर्बा' पहाड़ियों के बीच ककड़ी फेंकते दौड़ना 'सई' कहते हैं।  इसलिए उन विधियों के बारे में लिखना संभव नहीं है।

इतिहाकार द्यौद्रस् सलस्
सम्‍पूर्ण विश्‍व क्‍या भारत के लोग ही यह कटु सत्‍य स्‍वीकार नही कर सकते कि इस्लाम ने सनातन की  आस्‍था माने जाने वाले असंख्‍य मंदिर तोड़े है और उनके स्‍थान पर उसी मंदिर के अवशेष से अपने उपासनास्थलों का निर्माण करवाया। ये गतिविधियां इतनी प्रंचडता के साथ की जाती थी कि तक्षशिला विश्वविद्यालय और सोमनाथ मंदिर विध्‍वंश किये गये, यह बहुत बाद की सत्य घटनाएं हैं । इस्लाम की नीव इस आधार पर रखी गई कि दूसरों की आस्था का अनादर करों और उनके ही  पवित्र स्थलों को खंडित कर वहाँ इस्लामी केंद्रों की स्थापना की जाय । इस कार्य में  बाधा डालने वाले जो लोग भी सामने आये उन लोगो को मौत के घाट उतार दिया जाये। भले ही वे लोग मुस्लिमो को परेशान न करते हो। मुहम्‍मद साहब और मुसलमानों के हमले से मक्‍का और मदीना के आस पास का पूरा इतिहास बदल दिया गया। इस्लाम एक तलवार से उपजा पंथ था है और रहेगा। 

गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी
स्वामी जी के अनुसार मक्केशश्वर शिवलिंग के अलावा भी बहुत से ऐसे शिवालय रहे हैं जिनको इस्लाम के उदय के बाद कब्जा कर मस्जिद बना दिया गया। इनमे भारत की प्रमुख जाना मस्जिद भी शामिल है।  जमा मस्जिद को वह जम्बेश्वर महादेव शिवलिंग प्रमाणित करते हैं। स्वामी जी का कहना है कि धरती पर सनातन उपासना पद्धति इस्लाम या ईसाइयत के जन्म से बहुत पहले से विद्यमान रही है। जिन कबीलों से इस्लाम जैसे पंथ निकले उनके लिए जो पद्धति और उसे समय के लोगो के आस्था के केंद्र या ऐसी जगहें दिखीं वही वे काबिज होकर अपना प्रचार करने लगे। मक्केश्वर महादेव का उल्लेख तो हमारे कई पुराणों में भी प्रमुखता से किया गया है। इसमें कोई संशय ही नहीं कि जिसे इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल बताया जा रहा है वह सनातन संस्कृति में ज्योतिर्लिंग रहा है लेकिन आजकल उनके अधिपत्य में है।   

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी कई  बार इस बात को कह चुके हैं कि मक्का में मक्केश्वर महादेव मंदिर है। मुहम्मद साहब भी शैव थे, इसलिए वे मक्केश्वर महादेव को मानते थे। एक बार वहां लोगों ने बुद्ध की मूर्ति लगा थी, वह इसके बहुत विरोधी थें। अरब में मुहम्मद पैगम्बर से पूर्व शिवलिंग को 'लात' कहा जाता था। मक्का के कावा में जिस काले पत्थर की उपासना की जाती रही है, भविष्य पुराण में उसका उल्लेख मक्केश्वर के रूप में हुआ है। इस्लाम के प्रसार से पहले इजराइल और अन्य यहूदियों द्वारा इसकी पूजा किए जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। इराक और सीरिया में सुबी नाम से एक जाति थी यही साबिईन है। इन साबिईन को अरब के लोग बहुदेववादी मानते थे। कहते हैं कि साबिईन अर्थात नूह की कौम। माना जाता है कि भारतीय मूल के लोग बहुत बड़ी संख्या में यमन में आबाद थे, जहां आज भी श्याम और हिन्द नामक किले मौजूद हैं। विद्वानों के अनुसार सऊदी अरब के मक्का में जो काबा है, वहां कभी प्राचीनकाल में 'मुक्तेश्वर' नामक एक शिवलिंग था जिसे बाद में 'मक्केश्‍वर' कहा जाने लगा।

काफिरों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध
अभी कुछ साल पहले तक मक्का के गेट पर साफ-साफ लिखा था कि काफिरों का अंदर जाना गैर-कानूनी है। कहा जा रहा है अब इस बोर्ड को उतार दिया गया है और लिख दिया है नॉन-मुस्लिम्स का अंदर जाना माना है। इसका मतलब है कि ईसाई, जैनी या बौद्ध धर्म को भी मानने वाले इसके अंदर नहीं जा सकते हैं।
मुसलमाने के पैगम्‍बर मुहम्‍मद एक ऐसे विध्‍वंसक गिरोह का नेतृत्‍व करते थे जो धन और वासना के पुजारी थे। मुहम्‍मद ने मदीना से मक्का के शांतिप्रिय मुर्तिपूजकों पर हमला किया और जबरजस्‍त नरसंंहार किया। मक्‍का का म‍दीना के अपना अगल अस्तितव था किन्‍तु मुहम्‍मद साहब के हमले के बाद मक्‍का मदीना को एक साथ जोड़कर देखा जाने लगा। जबकि मक्‍का के लोग जो कि शिव के उपासक माने जाते है। मुहम्‍मद की टोली ने मक्‍का में स्‍थापित कर वहां पे स्थापित की हुई 360 में से 359 मूर्तियाँ नष्ट कर दी और सिर्फ काला पत्थर सुरक्षित रखा जिसको आज भी मुस्‍लिमों द्वारा पूजा जाता है। उसके अलावा अल-उज्जा, अल-लात और मनात नाम की तीन देवियों के मंदिरों को नष्ट करने का आदेश भी महम्मद ने दिया और आज उन मंदिरों का नामो निशान नहीं है (हिशम इब्न अल-कलबी, 25-26)। इतिहास में यह किसी हिन्दू मंदिर पर सबसे पहला इस्लामिक आतंकवादी हमला था।उस काले पत्थर की तरफ आज भी मुस्लिम श्रद्धालु अपना शीश जुकाते है। किसी हिंदू पूजा के दौरान बिना सिला हुआ वस्त्र या धोती पहनते हैं, उसी तरह हज के दौरान भी बिना सिला हुआ सफेद सूती कपड़ा ही पहना जाता है। जिस प्रकार हिंदुओं की मान्यता होती है कि गंगा का पानी शुद्ध होता है ठीक उसी प्रकार मुस्लिम भी अबे जम-जम के पानी को पाक मानते हैं। जिस तरह हिंदू गंगा स्नान के बाद इसके पानी को भरकर अपने घर लाते हैं ठीक उसी प्रकार मुस्लिम भी मक्का के अबे जम-जम का पानी भर कर अपने घर ले जाते हैं। ये भी एक समानता है कि गंगा को मुस्लिम भी पाक मानते हैं और इसकी अराधना किसी न किसी रूप में जरूर करते हैं।

वैदिक विश्व राष्ट्र का इतिहास
प्रख्‍यात प्रसिद्ध इतिहासकार स्व0 पी.एन.ओक ने अपनी पुस्तक ‘वैदिक विश्व राष्ट्र का इतिहास’ में समझाया है कि मक्का और उस इलाके में इस्लाम के आने से पहले से मूर्ति पूजा होती थी। हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर थे, गहन रिसर्च के बाद उन्होंने यह भी दावा किया कि काबा में भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग है। पैगंबर मोहम्मद ने हमला कर मक्का की मूर्तियां तोड़ी थीं। यूनान और भारत में बहुतायत में मूर्ति पूजा की जाती रही है, पूर्व में इन दोनों ही देशों की सभ्यताओं का दूरस्थ इलाकों पर प्रभाव था। ऐसे में दोनों ही इलाकों के कुछ विद्वान काबा में मूर्ति पूजा होने का तर्क देते हैं। हज करने वाले लोग काबा के पूर्वी कोने पर जड़े हुए एक काले पत्थर के दर्शन को पवित्र मानते हैं जो कि हिन्‍दूओं का पवित्र शिवलिंग है। वास्‍तव में इस्लाम से पहले मिडिल-ईस्ट में पीगन जनजाति रहती थी और वह हिंदू रीति-रिवाज को ही मानती थी। पी एन ओक ने सिद्ध कर दिया है मक्केश्वर शिवलिंग ही हजे अस्वद है। मुसलमानों के सबसे बड़े तीर्थ मक्का मक्केश्वर महादेव का मंदिर था। वहां काले पत्थर का विशाल शिवलिंग था जो खंडित अवस्था में अब भी वहां है। हज के समय संगे अस्वद (संग अर्थात पत्थर, अस्वद अर्थात अश्वेत यानी काला) कहकर मुसलमान उसे ही पूजते और चूमते हैं।


जमजम है पवित्र गंगा
एक प्रसिद्ध मान्‍यता के अनुसार काबा में भी “पवित्र गंगा” है जो महापंडित रावण के कारण वहां प्रवाहित हुईं थीं। रावण शिव भक्त था वह शिव के साथ गंगा और चन्द्रमा के माहात्म्य  को समझता था और यह जानता था कि कि क‍भी शिव को गंगा से अलग नही किया जा सकता। जहाँ भी शिव होंगे, पवित्र गंगा की अवधारणा निश्चित ही मौजूद होती है। काबा के पास भी एक पवित्र झरना पाया जाता है, इसका पानी भी पवित्र माना जाता है। इस्लामिक काल से पहले भी इसे पवित्र (आबे ज़म-ज़म) ही माना जाता था। रावण की तपस्‍या से प्रसन्‍न होकर भगवान शिव ने रावण  को एक शिवलिंग प्रदान किया जिसें लंका में स्‍थापित करने का कहा और बाद जब रावड़ आकाश मार्ग से लंका की ओर जाता है पर रास्ते में कुछ ऐसे हालत बनते हैं की रावण को शिवलिंग धरती पर रखना पड़ता है। वह दुबारा शिवलिंग को उठाने की कोशिश करता है पर खूब प्रयत्न करने पर भी लिंग उस स्थान से हिलता नहीं। वेंकटेश पण्डित के अनुसर यह स्थान वर्तमान में सऊदी अरब के मक्का नामक स्थान पर स्थित है।

इस बारे में वेंकटेश पण्डित के ग्रन्थ 'रामावतारचरित' के युद्धकांड प्रकरण में उपलब्ध एक बहुत अद्भुत प्रसंग 'मक्केश्वर लिंग' से संबंधित हैं, जो आम तौर पर अन्य रामायणों में नहीं मिलता है। वह प्रसंग काफी दिलचस्प है। शिव रावण द्वारा याचना करने पर उसे युद्ध में विजयी होने के लिए एक लिंग (मक्केश्वर महादेव) दे देते हैं और कहते हैं कि जा, यह तेरी रक्षा करेगा, मगर ले जाते समय इसे मार्ग में कहीं पर भी धरती पर नहीं रखना। रावण आकाशमार्ग से लंका की ओर जाता है पर रास्ते में कुछ ऐसे हालत बनते हैं की रावण को शिवलिंग धरती पर रखना पड़ता है। वह दुबारा शिवलिंग को उठाने की कोशिश करता है पर खूब प्रयत्न करने पर भी लिंग उस स्थान से हिलता नहीं। वेंकतेश पण्डित के अनुसर यह स्थान वर्तमान में सऊदी अरब के मक्का नामक स्थान पर स्थित है।
सऊदी अरब के पास ही यमन नामक राज्य भी है जहाँ श्री कृष्ण ने कालयवन नामक राक्षस का विनाश किया था। जिसका जिक्र श्रीमदभगवत पुराण में भी आता है। पहले राजा भोज ने मक्का में जाकर वहां स्थित प्रसिद्ध शिव लिंग मक्केश्वर महादेव का पूजन किया था, इसका वर्णन भविष्य-पुराण में निम्न प्रकार है :-

"नृपश्चैवमहादेवं मरुस्थल निवासिनं !
गंगाजलैश्च संस्नाप्य पंचगव्य समन्विते :
चंद्नादीभीराम्भ्यचर्य तुष्टाव मनसा हरम !
इतिश्रुत्वा स्वयं देव: शब्दमाह नृपाय तं!
गन्तव्यम भोज राजेन महाकालेश्वर स्थले !! "

संदर्भ
 क़ुरान 5:13:4
 क़ुरान 5:13:4,2:17:1, 2:17:3,2:17:4,2:14:3,20:4:2
 नियमित समय में काबा यात्रा करना और उसके अतिरिक्त अन्य समयों में वही 'उम्रा' है,2:24:8
जब इस्लाम नही था

जब इस्लाम नही था

जब इस्लाम नही था


संजय तिवारी
धरती पर जब इस्लाम नही था। अरब और मक्का तब भी थे यह तथ्य है। धरती के वे सभी हिस्से तब तब भी थे  जहां आज इस्लाम पसरा है। अब जानने की जरूरत इस बात की है कि जब यह मजहब अस्तित्व में नही था और आसमान से कोई वस्तु धरती पर नही आई थी तब धरती के उन हिस्सों में क्या हो रहा था और वहां कौन सी सभ्यता या संस्कृति स्थापित थी। यदि दुनिया के इतिहास को राम से ही देखना शुरू करें तो राम के हजारों साल बाद कृष्ण आते हैं। यह समय आधुनिक गणना के हिसाब से प्रमाणित रूप से 5300 साल पहले का होता है। कृष्ण के बाद महाबीर और बुद्ध का समय उनसे लगभग दो या ढाई हजार साल बाद का है। बुद्ध के पांच सौसाल बाद ईसामसीह एक उद्भव है और ईसा से भी 600 साल बाद आते हैं मोहम्मद। यानी इस्लाम। 
अब जानने का प्रयास कीजिये कि जब मोहम्मद धरती पर नही आये थे उनसे पहले धरती के अरब क्षेत्र में क्या होता था। वहां कौन लोग रहते थे। उनकी संस्कृति और सभ्यता क्या थी। इस प्रश्न का उत्तर देती है एक पुस्तक जिसका नाम है   सेअरुल आकुल । इस पुस्तक का प्रकाशन ईरान की सरकार ने कराया है और यह बिरला मेमोरियल लाइब्रेरी में उपलब्ध है। यह अलग बात है कि अशोक से युधिष्ठिर को नीति सिखाने वाली रोमिला थापर या एक गवर्नर द्वारा तथ्य प्रस्तुत करने पर मारपीट करने वाले इरफान हबीब जैसे कथित इतिहासकारों को ऐसी महत्व की पुस्तकों को पढ़ने की न फुरसत है और न ही दुनिया को वास्तविक इतिहास बता पाने की उनमें कूवत है। 
सेअरुल आकुल को पढ़िए। आंख खुल जाएगी। यह बता रही है कि जब इस्लाम नाम का कोई शब्द भी नही था उस समय भी मक्का था और मक्का के उस उपासना स्थल पर प्रतिदिन शिव काव्य का पारायण होता था। जिस काव्य का पारायण किया जाता था उस कविता को स्वर्ण पट पर अंकित भी किया जाता था। इन स्वर्ण पटो में एक पट्ट ऐसा भी मौजूद है जो मोहम्मद के परिवार के एक सज्जन द्वारा ही गया गया है। इतिहास में मक्केश्वर महादेव को देवो के देव के रूप में बाकायदा गाया गया है जिसके सभी वास्तविक प्राण आज भी उपस्थित हैं। 
अब यह विचार का विषय है कि मक्केश्वर महादेव जैसा शिवालय कब और कैसे इस्लाम का मक्का बन गया। आखिर किसने किया यह सब।
क्रमशः